Mahindra XUV 3XO price in india – Mahindra XUV 3XO safety features

नमस्कार, महिंद्रा एंड महिंद्रा शीघ्र ही भारत में XUV 300 का नया फेसलिफ्ट वर्जन XUV 3XO लॉन्च करने वाली है। चलिए जानते है New Mahindra XUV 3XO price in india और Mahindra XUV 3XO features, design आदि के बारे में –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिचय :

भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा को किसी परिचय की आवश्कता नही है। महिंद्रा भारत की चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। महिंद्रा से पहले प्रति माह गाडियां बेंचने में मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई, आगे है परंतु फिर भी महिंद्रा कंपनी हमेशा से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में छाई रहती है।

भारतीय कार बाजार में महिंद्रा अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए ही जानी जाती है। कंपनी की प्रमुख गाड़ियों में बोलोरो, बोलोरो – नियो, स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो – N, XUV 300, XUV 700 आदि का नाम आता है। कारों के साथ साथ महिंद्रा के ट्रैक्टर भी बहुत ज्यादा प्रचलित है। अब कंपनी ने बजट सेगमेंट में अपनी एक और दमदार SUV – Mahindra XUV 3XO को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।

Mahindra XUV 300 Facelift 2024 :

Mahindra XUV 3XO Mileage

महिंद्रा ने अपनी नई XUV300 फेसलिफ्ट का नया नाम जारी कर दिया है, इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को XUV 3XO (XUV-three-ex-oh) नाम दिया गया है। यह XUV300 का नया अपडेटेड वर्जन है और इसमें महिंद्रा ने बहुत सारे बदलाव किए हैं, विशेष कर लुक और फीचर्स के मामले में गाड़ी को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है।

XUV 3XO का नया लुक पहले से एकदम अलग है, अब इसमें शार्प लुक के साथ नया फ्रंट एंड मिलेगा, साथ ही इसमें नई ग्रिल भी दी गई है। इसमें नए एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं। साथ ही इसका बंपर भी बिल्कुल नया है। कुल मिलाकर, इसमें पुरानी XUV 300 से एक नया लुक मिलेगा जो वर्तमान समय में महिंद्रा की अन्य एसयूवी के डिज़ाइन के साथ मेल करता है।

Mahindra XUV 3XO interior and exterior :

महिंद्रा द्वारा जारी किए गए पोस्टर की पहली झलक में XUV 3XO का पीछे की ओर (back side) से नया डिजाइन दिखाई दे रहा है, जिसमें पीछे की तरफ फुल वाइड लाइट बार और नया टेलगेट दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

XUV400 की तुलना में नई XUV 3XO की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। साथ ही इसमें डार्क ग्रे फिनिश के साथ नए अलॉय व्हील भी मिलेंगे और इसका इंटीरियर भी नया होगा जिसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन शामिल होगा।

ये भी पढ़ें – Toyota Corolla Cross SUV 2024

Mahindra XUV 3XO Features List :

इसमें कनेक्टेड कार तकनीक जैसे बहुत सारे फीचर्स जोड़े गए है, और एक फीचर इस सेगमेंट में नया होगा, जो कि एक पैनोरमिक सनरूफ है। जी हां, ऐसा पहली बार होगा जब किसी 4 मीटर से छोटी एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।

महिंद्रा 3XO में मिलने वाले फीचर्स (अनुमानित)

  • एंड्रॉयड और एप्पल कार प्ले
  • बड़ी टच स्क्रीन
  • डिजिटल स्पीडमीटर
  • 360° कैमरा
  • वेंटीलेटर सीट
  • क्रूज कंट्रोल
  • डबल जोन AC कंट्रोल
  • रियर एसी वेंट्स
  • एक वायरलेस फोन चार्जिंग
  • ADAS सिस्टम (लेवल 2)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 6 एयरबैग्स

Mahindra XUV 3XO Engine and Specifications :

Mahindra XUV 3XO Engine and Specifications

इंजन और पावर की बात करें तो मौजूदा लाइन-अप को ही आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ में इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक मिलेगा, जबकि एक मैनुअल और AMT के साथ-साथ अन्य पावरट्रेन विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इसे कंपनी द्वारा केवल पेट्रोल वेरिएंट में लाया जा रहा है, जिसमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Hyundai Creta Facelift 2024

Mahindra XUV 3XO Torque and bhp :

नई mahindra xuv 3xo engine torque and bhp की बात करें तो 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में लगभग 109 bhp की पावर और 200 nm का टॉर्क होगा । इसके अलावा 1.2 लीटर T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन में 128 bhp की पावर और 250 nm का अधिकतम टॉर्क होने की संभावना है।

Mahindra XUV 3XO Safety features :

टाटा और महिंद्रा अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती है और नई XUV 3XO में भी महिंद्रा ने सेफ्टी के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है, अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ADAS सिस्टम, चारो डिस्क ब्रेक, EBD, TPMS, फ्रंट और रियर सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, जैसे सभी एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।

Mahindra XUV 3XO price in India

Mahindra XUV 3XO Price in India :

अभी तक नई महिंद्रा XUV 3XO का मूल्य निश्चित नहीं है परंतु ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 9 लाख से शुरू होकर 15 लाख तक जायेगी और अगर Mahindra XUV 3XO on road Price की बात करें तो यह लगभग 9.80 लाख से शुरू होकर 16.40 लाख तक जा सकती है।

Mahindra XUV 3XO Mileage :

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिंद्रा की नई गाड़ी XUV 3XO, 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 17 से 19 किलोमीटर तक का माइलेज देगी।

Mahindra XUV 3XO Launch Date in India :

एक्सपर्ट्स द्वारा माना जा रहा है कि महिंद्रा द्वारा नई XUV 3XO को 30 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

Mahindra XUV 3XO Competitors :

नई महिंद्रा एसयूवी 3XO का मुकाबला, मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों से होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now